UttarakhandBig News
नकल माफिया हाकम सिंह को मिली HC से जमानत, पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

नैनीताल हाईकोर्ट से नकल माफिया हाकम सिंह को जमानत मिल गई है। बता दें पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हाकम की गिरफ्तारी हुई थी। सबूत न मिलने पर हाकम को बेल मिल गई है।
नकल माफिया हाकम सिंह को मिली HC से जमानत
पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हाकम सिंह और उनके सहयोगी पंकज गौड़ को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। दोनों पर भर्ती परीक्षा पास कराने का आरोप था। दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर न्यायमूर्ति आलोक महरा की कोर्ट ने हाकम को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। जबकि पंकज गौड़ को 14 जनवरी को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में जमानत मंजूर कर दी थी।
ये भी पढ़ें: बहुत बड़ी खबर। हाकम सिंह गिरफ्तार, इस बार थी ये बड़ी योजना