UttarakhandHighlightNainital News

नैनीताल: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, चालक फरार

कालाढूंगी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बैलपड़ाव क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक बुधवार को उधमसिंह नगर के जसपुर से दो युवक बाइक से रामनगर से होते हुए कोटाबाग की ओर जा रहे थे। अचानक बैलपड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया।

वाहन चालक मौके से फरार

अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों ही युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान असद निवासी जसपुर, शाहिद राजा निवासी काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों मृत युवकों के परिजनों को दे दी है। जिसके बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें घटना के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें