Big NewsNainital

नैनीताल : घटगढ़ बस हादसे की सामने आई वजह, चालक पर मुकदमा दर्ज

रविवार को नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुए घटगढ़ बस हादसे की वजह सामने आ गई है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटगढ़ बस हादसे की सामने आई वजह

नैनीताल जिले में रविवार को नलनी गांव के पास घटगढ़ में भीषण बस हादसा हुआ था। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले की वजह सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण ये हादसा हुआ था।

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटगढ़ बस हादसे मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर नलनी क्षेत्र में घटगढ़ के पास आठ अक्तूबर की रात को सड़क खाई में गिर गई थी। बस में हिसार के पर्यटक सवार थे। इस हादसे में सात लोगों की मौत और 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हादसे की वजह चालक की लापरवाही 

प्राथमिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। तेज गति होने के कारण बस के हादसे का शिकार होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक इस मामले में मंगोली चौकी इंचार्ज धमेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button