Nainital

उत्तराखंड में नाबालिग किशोरी निकली गर्भवती, लव जिहाद का आरोप

उत्तराखंड के नैनीताल (Nainital) जिले से एक 17 साल की बच्ची के गर्भवती होने की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे राज्य में सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक भवाली (Bhowali) से सामने आए इस मामला में मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया। लोग इसे लव जिहाद का मामला बता रहे है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में तनाव पसरा हुआ है।

उत्तराखंड में नाबालिग किशोरी निकली गर्भवती

हैरानी की बात ये है की इस लड़की के घर वालों को 6 महीने तक पता ही नहीं लगा की उनकी बच्ची प्रेगनेंट है। जब इस बच्ची के बॉडी स्ट्रक्चर में घर वालों ने चेंजेज देखे तब जाकर हॉस्पिटल में उसका टेस्ट करवाया गया। जैसे ही टेस्ट की रिपोर्ट सामने आई, सभी के पांव तले जमीन खिसक गई रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची 6 महीने की गर्भवती है। जिसको देखकर परिजनों के चेहरे का रंग उड़ गया।

टैक्सी ड्राइवर साहिल ने किशोरी से बनाए यौन संबंध

इसके बाद जब किशोरी से पूछे जाने पर उसने एक विशेष समुदाय के एक टैक्सी ड्राइवर साहिल पर यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए। किशोरी ने साहिल का नंबर भी पुलिस को दिया जिसके जरिए साहिल किशोरी से संपर्क करता था। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई।

लव जिहाद का आरोप

लोग इसे लवजीहाद का मामला बता रहे है। तमाम हिंदु संगठनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर काफी हंगामा किया। स्थानीय लोगों इस मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के घर को ध्वस्त करने की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि इस तरह की बढ़ती घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

बता दें कि पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर साहिल को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है। वहीं नैनीताल पुलिस ने भी अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट कर जनता से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन बार-बार अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भड़काऊं पोस्ट शेयर ना करें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button