Nainitalhighlight

नैनीताल में अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से बचा, पेड़ में अटका वाहन, मची चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी

नैनीताल में बड़ा हादसा होते हुए बाल-बाल बच गया। भीमताल के बोहराकून में टेंपो ट्रैवलर गिरकर पेड़ में अटक गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नैनीताल में अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से बचा

जानकारी के अनुसार बोहराकून में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पेड़ में अटक गया। खाई में जाते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

घायलों को भेजा अस्पताल

पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने वाहन में बैठे कुछ घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया है। राहत बचाव कार्य फिलहाल जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button