Dehradun NewsHighlightUttarakhand

झंडे जी के आरोहण के बाद आज शुरू हुई नगर परिक्रमा, जानें क्या रहेगा रूट प्लान

झंडे जी के आरोहण के बाद मंगलवार को महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में शामिल होने के लिए करीब 25 हजार से अधिक संगत पहुंची। संगतों ने झंडा साहिब पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। इसी दौरान संगतों ने दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया।

यह है परिक्रमा का रूट

दरबार साहिब, सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, बिंदाल कट, घंटाघर, पलटन बाजार, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, बांबे बाग, समाधि स्थल। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व यहां से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। यहां संगत को गन्ने का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे श्री दरबार साहिब में संपन्न होगी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील

महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और नशा मुक्ति में सहभागी बनने की अपील भी की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें