Big NewsDehradun News

देहरादून से मसूरी घूमने गए थे छात्र, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. देहरादून के छात्र घूमने के लिए मसूरी गए थे. इस दौरान छात्रों की स्कूटी अनियंत्रित होकर भदराज मंदिर रोड पर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक छात्र की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी

हादसा सोमवार का है. मिली जानकारी के अनुसार शहवाज (19) पुत्र नसीबुद्दीन और शिफाॅन (19) पुत्र सत्तार निवासी भुड्डी नयागांव घूमने के लिए मसूरी गए थे. इस दौरान छात्रों की स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर गहरी खाई में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला.

हादसे में एक छात्र की मौत

छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने के दौरान शिफाॅन की मौत हो गई. जबकि शहवाज की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में B.B.A और LAW की पढ़ाई कर रहे हैं. पुलिस ने दोनों हादसे की सूचना छात्रों के परिजनों को दे दी है. इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें