UttarakhandBig NewsDehradun News

मसूरी: भरी आबादी में देर रात दिखा गुलदार, लोगों में दहशत का माहौल

मसूरी में शनिवार रात नाग मंदिर-हाथी पांव मार्ग स्थित भगवान शंकर आश्रम के पास गुलदार दिखाई दिया। गुलदार दिखाई देने के बाद से ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें इससे पहले भी इस इलाके में दो बार गुलदार दिखाई दे चूका है।

सीसीटीवी कमरे में कैद हुई गुलदार की तस्वीर

जानकारी के मुताबिक शनिवार आठ बजकर 33 मिनट पर गुलदार की तस्वीरें सीसीटीवी कमरे में कैद हुई। गुलदार के डर से स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश में जिस तरह से आए दिन गुलदार के हमलों की खबर सामने आ रही है। उसके बाद से दहशत और बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों से की सतर्क रहने की अपील

जानकारी के मुताबिक डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों भी गुलदार दिखाई दिया था। उस दौरान भी क्षेत्र में गश्त की गई थी। अब फिर से गश्त बढ़ाई जाएगी। डीएफओ ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें