UttarakhandDehradun NewsHighlight

मसूरी: पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, कोतवाली पंहुचा मामला

मसूरी शहर में मामूली बात को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक बात पहुंच गई। मामला बढ़ता देख कोतवाली तक पहुंच गया।

गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद

घटना बुधवार की बताई जा रही है। मसूरी के गांधी चौक पर गाड़ी सड़क से हटाने को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक पहुंच गई और मामला कोतवाली तक पहुंच गया।

कोतवाली में हुआ जमकर हंगामा

पुलिस घटना में शामिल तो पर्यटकों को कोतवाली लेकर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं थमा। दोनों पक्षों ने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल दो स्थानीय युवकों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें