UttarakhandBig NewsUttarkashi News

Purola news मामले पर मुस्लिम विधायकों ने की सीएम से मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले कानून हाथ में न लें

Purola uttarkashi में नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश मामला में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के बाद माहौल और गरमा गया। गरमाये माहौल के बीच 15 जून जो बुलाई गई महापंचायत रोकने के लिए डीएम सोमवार को पुरोला पहुंचे। दोनों समुदाय को समझाने के बाद भी कोई बात नहीं बनी।

मुस्लिम विधायकों ने की सीएम से मुलाकात

दूसरी ओर purola मामले में कुछ मुस्लिम विधायकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने साफ कहा किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें विशेष समुदाय के व्यापारियों के उत्तरकाशी से पलायन का मामला अब सांप्रदायिक रंग लेता जा रहा है।

ओवैसी के ट्ववीट के बाद गर्माया मामला

महापंचायत और समुदाय विशेष के लोगों के पलायन के मामले पर असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के बाद मामला और गर्मा गया। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्ववीट में लिखा “15 जून को होने वाली महा पंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जाए। भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन कायम हो।”

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें