Big NewsDehradun News

देहरादून में हत्या से सनसनी, इस छोटे से विवाद में कर दिया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून में एक बार फिर हत्या से सनसनी फैल गई। बता दें कि सहसपुर में एक छोटे से विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं आरोपी को मौके मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मामला सहसपुर का है जहां पानी भरने के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी गफ़्फ़ुर ने फावड़े से आनंद नाम के व्यक्ति पर हमला किया। गंभीर हालत में आनंद को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां अस्पताल में आनंद की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी गफ़्फ़ुर को गिरफ़्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर सहसपुर थिने में हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें