Entertainment

Munjya के आगे नहीं चला कार्तिक आर्यन की Chandu Champion का जादू, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

कार्तिक आर्यन(Kartik Aryan) की फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ (Chandu Champion) 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।स्पोर्ट्स ड्रामा इस फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म की ओपनिंग काफी कम की रही थी।

हालांकि फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले अच्छी कमाई की है। फिल्म को काफी तारीफें मिल रही हैं। कार्तिक की फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या’ Munjya) भी लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए नौं दिन हो गए है। इसके बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दोनों ही फिल्में कितना कलेक्शन कर रही है।

kartik aryan Chandu Champion

दूसरे दिन की कमाई ( Chandu Champion Box Office Collection)

बात करें कार्तिक आर्यन की Chandu Champion की तो फिल्म से उम्मीद थीं कि वो पहले दिन अच्छा कलेक्शन करेगी। तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी जरूर दिखी लेकिन फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पाई जितना उम्मीद किया जा रहा था। फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.50 करोड़ हो गया है।

मुंज्या’ का कलेक्शन( Munjya Box Office Collection)

munjya-poster trailer release

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या'(Munjya) में कोई बड़ा स्टार नहीं है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने आठवें दिन 3.5 करोड़ कमाए। तो वहीं नौवें दिन फिल्म ने लगभग चंदू चैंपियन जितना कारोबार किया। फिल्म ने 6.25 करोड़ की कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई 45.23 करोड़ हो गई है। ‘मुंज्या’ का बजट करीब 30 करोड़ के आस-पास था। ऐसे में फिल्म हिट हो गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें