highlightPolitics

निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर अपडेट, इस महीने तक कराए जा सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निकाय चुनाव दिसंबर के महीने में हो सकते हैं। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इसके साथ ही इसी हफ्ते ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को भी राजभवन से मंजूरी मिल सकती है।

दिसबंर में हो सकते हैं निकाय चुनाव

उत्तराखंड में निकाय चुनाव दिसंबर तक होने संभावित है। सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग 15 दिसंबर तक निकाय चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। जिसके बाद नगर निकायों में चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। हालांकि निकाय चुनाव के लिए अभी कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं।

ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय आना बाकी

ओबीसी आरक्षण की नियमावली को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। अभी ओबीसी आरक्षण के अध्यादेश को शासन ने राजभवन भेजा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद इसे मुख्यमंत्री अनुमोदन देंगे। इस नियमावली के आने के बाद आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर से ही होगी। निर्वाचन आयोग आरक्षण लागू होने के बाद अधिसूचना जारी करेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button