Dehradun NewsBig News

NGT के आदेश के बाद एक्शन मोड़ पर आया नगर निगम, शुरू की अतिक्रमण की कार्रवाई

एनजीटी के आदेश बाद नगर निगम एक्शन मोड़ पर आ गया है। नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NGT के आदेश के बाद एक्शन मोड़ पर आया नगर निगम

नगर निगम की टीम सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ चुन्ना भट्टा के पास राजेश रावत कॉलोनी में अतिक्रमण को ध्वस्त करने पहुंच गई है। बता दें अतिक्रमण की कार्रवाई डालनवाला चंदर रोड बस्ती तक की जाएगी। एनजीटी के निर्देश के क्रम में साल 2016 के बाद किए गए अतिक्रमण को नगर निगम की ओर से ध्वस्त किया जा रहा है।

पुलिस ने किया था क्षेत्र का निरीक्षण

रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला आशीष भारद्वाज ने चूना भट्ठा से चंरद रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। बतया जा रहा है पहले दिन 27 अवैध कब्जों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें