National

तरबूज नहीं, चूहा मारने वाली दवा से हुई मौत, Mumbai Watermelon Case में किसने मिलाया जहर?

Mumbai Watermelon Case Update Rat Poison Found: मुंबई के चर्चित तरबूज मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई थी। हालांकि अब उसकी गुत्थी सुलझ गई है। जो तरबूज परिवार ने खाया था उसमें चूहा मारने वाली दवा मिली। कलिना स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि तरबूज और मृतकों के शरीर के अंगों में जिंक फास्फाइड पाया गया। जो कि अमुमन चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल किया जाता है।

मुंबई के तरबूज कांड में बड़ा खुलासा Mumbai Watermelon Case Update

मुंबई के एक ही परिवार के चार लोगों की तरबूज खाने से मौत के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल बीते 26 अप्रैल की रात 44 साल के अब्दुल डोकाडिया के घर एक पारिवारिक मिलन समारोह था। जिसमें रिश्तेदारों को चिकन पुलाव परोसा गया था। जिसे खाकर मेहमान वहां से चले गए।

Mumbai Watermelon Case में बड़ा ट्विस्ट! दिमाग-दिल और आंतें हो गई थीं हरी, इस केस में थे गवाह

तरबूज नहीं, चूहा मारने वाली दवा से हुई मौत Mumbai Watermelon Case Update Rat Poison Found

हालांकि देर रात करीब एक बजे परिवार ने तरबूज खाया। जो कि उन्हीं का एक रिश्तेदार लेकर आया था। तरबूज खाने के कुछ समय बाद ही अब्दुल उनकी पत्नी नसरीन (35), बेटी आयशा (16) और जैनब (13) की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। सभी को गंभीर उल्टी और दस्त होने लगे। परिवार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- क्या बिरयानी के बाद तरबूज खाने से हो सकती है मौत? खाने से पहले सुन लें डॉक्टर की बात Watermelon After Biryani

FSL रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मुंबई पुलिस को FSL रिपोर्ट सौंपी गई। जिसके अनुसार सभी मृत लोगों के लिवर, किडनी, स्प्लीन और पेट के अंदर सामग्री के नमूनों में जिंक फास्फाइड मिला। तरबूज के सैंपल में भी इस घातक केमिकल की पुष्टि हुई। खास बात ये भी रही बाकी चीजों जैसे चिकन पुलाव, पानी और खाने की अन्य चीजों के सैंपल में ऐसा कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं मिल है।

ये भी पढ़ें:- बिरयानी के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!, मरने से पहले बताई उस रात की कहानी

मेहमान क्यों बच गए?

पुलिस ने घर आए पांच मेहमानों के बयान दर्ज किए। बताया गया कि उन्होंने पुलाव खाया था, लेकिन तरबूज नहीं खाया। जिसके चलते उन्हें फूड पॉइजनिंग जैसी कोई शिकायत नहीं हुई। जिससे ये साफ हुआ कि जहर केवल तरबूज में ही था।

किसी ने जानबूझकर ऐसा किया?

रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच कर रही है कि तरबूज में चूहे मारने वाली दवा (जिंक फास्फाइड) कैसे आई। ये कोई मानवीय भूल थी या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें