UttarakhandAlmora News

MS Dhoni in Uttarakhand: परिवार के साथ उत्तराखंड आए महेंद्र सिंह धोनी, अपने पैतृक गांव पहुंचे कैप्टन कूल

MS Dhoni in Uttarakhand: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड आए हुए हैं। कैप्टन कूल अपने परिवार के साथ कुमाऊं घूमने आए हुए हैं।

इस बात की जानकारी धोनी की पत्नी साक्षी के इस्ट्राग्राम स्टोरी से मिली हैं। साक्षी ने एक फोटो स्टेटस पर लगाई हैं। जो काठगोदाम से खींची गयी हैं। इस जानकारी के बाद धोनी के चाहने वाले काफी उत्साहित हैं।

कैंची धाम भी पहुंचे धोनी

खबरों की माने तो मंगलवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ज्योलीकोट पहुंच चुके थे। जिसके बाद फैंस धोनी का नैनीताल में इंतज़ार कर रहे थे।

खबरों की माने तो भवाली से धोनी कैंची धाम के रास्तें रानीखेत की और निकल पड़ें। धोनी की पत्नी साक्षी ने सूर्यास्त में पहाड़ों की तस्वीर शेयर कर बर्थ डे वीक लिखा हैं।

अपने पैतृक आवास पहुंचे धोनी

बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपने गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंच गए। ग्रामीणों ने धोनी के गांव पहुंचते ही उनका स्वागत किया। वहां पहुंचकर धोनी व साक्षी ने गांव में ईष्ट देव की पूज की। आज 11 बजे के करीब महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। ग्रामीण उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों के साथ धोनी अपने पैतृक आवास गए।

20 साल बाद गांव आए धोनी

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। जहां पहुंचकर उन्होंने हरज्यू मंदिर के दर्शन कर पूजा की। जिसके बाद वो अब दूसरे मंदिर में गए हैं।

उन्होंने आगे बताया की साल 2003 में धोनी अपने परिजनों के साथ यह आए थे। अब इतने सालों बाद वो दोबारा आए हैं। बता दें की महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के आने से ग्रामीण व युवा काफी खुश हैं। उन्होंने धोनी के साथ तस्वीरें भी खींची।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें