Mrs Deshpande OTT Release: रिलीज हो रही माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’, जानें कहां देखे

Mrs Deshpande OTT Release: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डिजिटल में वापसी करने जा रही है। वो अपनी नई सीरीज मिसेज देशपांडे से ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। उनकी इस सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। बता दें कि मिसेज देशपांडे सीरीज आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते है कि इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं।
ओटीटी पर कहां देखें ‘मिसेज देशपांडे’ ? Mrs Deshpande OTT Release
साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर मिसेज देशपांड आज 19 दिसंबर को आधी रात ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आप इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर फुल एचडी में देख सकते हो। इस शो को नागेश कुकुनूर ने निर्देशित किया है। बता दें कि ये सीरीज फ्रेंच मिनीसीरीज ‘ला मांटे’ का ऑफिशियल एडेप्टेशन है। इस फ्रेंच सीरीज को एलिस चेगरे-ब्रेग्नोट, निकोलस जीन और ग्रेगोइरे डेमाइसन ने बनाया है।
‘मिसेज देशपांडे के कितने हैं एपिसोड?
मिसेज देशपांडे’ में दर्शकों को छह एपिसोड देखने को मिलेंगे। सभी एपिसोड को एक साथ रिलीज किया गया है। इसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एक डार्क और लेयर्ड भूमिका में नजर आएंगी। जो कि दर्शकों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस होगा। सीरीज में माधुरी दीक्षित के अलावा सिद्धार्थ चंदेकर, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा अभिनय करते नजर आएंगे।