Haridwar NewsHighlight
हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

हरिद्वार हाईवे में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। किसी तरह कार में बैठे युवक ने अपनी जान बचायी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला
हादसा हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। किसी तरह कार में बैठे चालक अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी मुजफ्फरनगर हाल निवासी रोशनाबाद ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
राहगीरों में मची अफरा-तफरी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मष्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण चिलचिलाती गर्मी और कार का तेज रफ़्तार में होना बताया जा रहा है। कार में आग लगने के दौरान राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।