UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

चलती बुलेट में आग लगने से मचा हड़कंप, चालक ने भाग कर बचाई जान

पौड़ी में चलती बुलेट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर चालाक को बताया की बाइक में आग लग गई है। जिसके बाद बाइक सवार आनन फानन में मोटर साइकिल से उतरकर भागा।

चलती बुलेट में आग लगने से मचा हड़कंप

घटना पौड़ी जनपद के लोअर बाजार की है। बाइक पर अचानक आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना से लोग दहशत में आ गए। बाजार में कुछ व्यापारियों ने धमाके की आशंका को देखते हुए अपनी दुकाने बंद कर दी।

व्यापारी ने किसी तरह पाया आग पर काबू

इस दौरान एक दुकानदार ने मोटर साइकिल पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की लपटें इतना विकराल रूप ले चुकी थी की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि तब तक बाइक काफी बुरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। गनीमत रही कि बुलेट की पेट्रोल की टंकी नहीं फटी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें