Big NewsUttarakhand

दिल्ली में 15 हजार करोड़ का MOU साइन, 1000 लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आज दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया। जहां उत्तराखण्ड सरकार ने जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के साथ 15 हजार करोड़ का एमओयू साइन कर लिया है।

दिल्ली में 15 हजार करोड़ का MOU साइन

दिल्ली में सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उत्तराखण्ड सरकार ने जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के साथ 15 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया है। जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड द्वारा अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट् के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा।

1000 लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

इस योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस योजना को पांच ये छह सालों में विकसित किया जाएगा। अल्मोडा के जोसकोटे गांव में साइट एक में ये योजना निचला बांध या जलाशय कोसी नदी से 8-10 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है।

पेयजल और सिंचाई के लिए जल की होगी सुविधा

अल्मोड़ा के कुरचौन गांव में साइट 2 में यह ऊपरी जलाशय कोसी नदी से 16 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है। इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही इस योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे | गौरतलब है कि राज्य सरकार ने राज्य में पी०एस०पी० के विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पंप स्टोरेज परियोजना नीति तैयार की है। जो डेवलपर्स को प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करती है |

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें