Big NewsDehradun News

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के बीच MOU साइन, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

विद्यार्थियों को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के मध्य पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में एम.ओ.यू साइन किया गया है। अब स्विट्जरलैंड में भी राज्य के स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड व स्विस एजुकेशन ग्रुप के बीच MOU साइन

सीएम की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के बीच एमओयू साइन किए गए। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने एमओयू पर साइन किए।

बता दें कि स्विस एजुकेशन ग्रुप की फैकल्टी द्वारा स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही स्विट्जरलैंड में भी स्विस एजुकेशन ग्रुप द्वारा उत्तराखंड के स्कूली बच्चों को इन क्षेत्रों में एक-एक महीने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये समझौता आने वाले समय में मील का पत्थर होगा साबित

स्विस एजुकेशन ग्रुप द्वारा राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण के लिए ये समझौता आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में इन दोनों क्षेत्रों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण से दक्षता हासिल कर हमारे विद्यार्थियों को रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म, वैलनेस को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

सीएम ने किया अभय दास महाराज का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के साथ हुए इस समझौते में अहम भूमिका निभाने पर अभय दास महाराज का आभार व्यक्त किया। चार महीने पहले इन क्षेत्रों में राज्य को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री एवं अभय दास महाराज के बीच चर्चा हुई थी।

तेजी से हो रहा मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड आते हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि 12 माह श्रद्धालु एवं पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के धार्मिक और पर्यटक स्थलों में आएं। इसके लिए मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इसके तहत प्रथम चरण में 16 मन्दिर चिन्हित कर कार्य शुरू किये जा चुके हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें