Haridwar NewsBig News

प्रेमी संग फरार हुई मां, सदमे में आकर किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की बेटी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। जिसके बाद नाबालिग ने मौत को गले लगा लिया। मामले क लेकर नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं मानी और घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बता दें महिला की 14 साल की एक बेटी भी थी।

सदमे में आकर नाबालिग ने खाया जहरीला पदार्थ

मां के प्रेमी के साथ चले जाने से उसकी बेटी इतनी ज्यादा दुखी हो गई की उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
नाबालिग के पिता ने बताया की वो बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसने तोड़ दिया था। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के कारण हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतका के पिता ने अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें