विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पहले ही दिन कांग्रेसी विधायक बैठे धरने पर

विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मानसून सत्र के पहले दिन ही कांग्रेसी विधायक कई मांगो को लेकर बैठे धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेसी विधायक विधानसभा सत्र की कार्यवाही बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विधानसभा का मानसून सत्र आज से
विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। स्व. कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को सदन में श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसेक साथ ही सदन में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के कार्यों पर भी सदन में चर्चा की जाएगी।
सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेसी विधायक बैठे धरने पर
सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कांग्रेसी विधायक धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेसी विधायक जोशीमठ आपदा के साथ ही कई मांगों को लेकर विधानसभा की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए हैं।
कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक ममता राकेश विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद और विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके साथ ही लोहाघाट विधालक खुशहाल सिंह अधिकारी और ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी इस विरोद प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
