HighlightDehradun News

कंप्यूटर क्लास में घुसकर की नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग के साथ कंप्यूटर क्लास में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों के तहरीर पर आरोपित युवक को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कंप्यूटर क्लास में घुसकर की नाबालिग से छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी 13 साल की बेटी कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए जाती है। सोमवार को जब वह कंप्यूटर सेंटर में गई तो इस दौरान एक युवक ने उसकी क्लास में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की।

पुलिस ने किया आरोपित को गिरफ्तार

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में जब कोचिंग सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें आरोपित छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक की पहचान शिवम के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें