Dehradun NewsBig News

भू- कानून की मांग को लेकर आंदोलन तेज, कल से भूख हड़ताल पर बैठेंगे मोहित डिमरी

मूल निवास,भू- कानून संघर्ष समिति ने आर-पार की लड़ाई का मन बना दिया है. 26 नवंबर संविधान दिवस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी की अगुवाई में भूख हड़ताल शुरू करने जा रही है।

ये है संघर्ष समिति की मांग

2018 के बाद भूमि कानूनों में हुए संशोधन को रद्द करे सरकार. आंदोलनकारियों का कहना है कि 2018 के बाद किए गए संशोधनों को वापस लेने का आग्रह किया गया है, जो स्थानीय कृषि भूमि को खत्म करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को प्रभावित कर रहे हैं. समिति ने कैबिनेट बैठक बुलाकर अध्यादेश लाकर इन संशोधनों को रद्द करने की मांग की है.

भूमि कानून के ड्राफ्ट को सार्वजनिक करे सरकार

संघर्ष समिति ने कहा सरकार भूमि कानून के ड्राफ्ट को सार्वजनिक करे और भूमि कानून की धारा 2 को हटाए. इसके साथ ही उत्तराखंड में एक समान भू-कानून और मूल निवास की परिभाषा को स्पष्ट करने को कहा है. वहीं समिति ने धामी सरकार से यूसीसी में एक साल से रह रहे लोगों को स्थायी निवासी मानने का फैसला वापस लेने को कहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें