Big News

मध्य प्रदेश में सीएम की कुर्सी संभालेंगे मोहन यादव, विधायक दल की बैठक के बाद फैसला

मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। अब मध्य प्रदेश में सीएम की कुर्सी मोहन यादव संभालेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि सीएम की रेस में शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलास विजयवर्गीय, वीडी शर्मा जैसे नाम शामिल थे। लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद मध्य प्रदेश का सीएम मोहन यादव को बनाया गया है।

उज्जैन दक्षिण से विधायक है मोहन यादव

बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे साल 2013 में पहली बार एमएलए बने थे। मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

स्पीकर और डिप्टी सीएम का ऐलान

इसी के साथ मध्य प्रदेश में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। वही नरेंद्र सिंह तोमर राज्य मे स्पीकर होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें