Big NewsHaridwar News

हरिद्वार पहुंचे मोहम्मद शमी, सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ी युवाओं की भीड़, कार्यक्रम छोड़ लौटे क्रिकेटर

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी रविवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के बुलावे पर हरिद्वार पहुंचे। मंच से लेकर मैदान में भारी अवस्थाओं के चलते शमी अपना संबोधन नहीं कर पाए। सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ी युवाओं की भीड़ के बीच से ही वो वापस लौट गए।

हरिद्वार पहुंचे मोहम्मद शमी

रविवार को मोहम्मद शमी ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से लेकर मैदान में भारी अवस्थाओं के चलते मोहम्मद शमी अपना संबोधन नहीं कर पाए। उत्साहित युवाओं ने मोहम्मद शमी से न सवाल पूछे और ना ही उन्हें कुछ बोलने दिया। मंच पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सेल्फी लेने के लिए एक दूसरे पर चढ़े लोग

शमी के उत्साहित प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए एक दूसरे पर चढ़ गए। शमी के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी लोगों ने कार्यक्रम शुरू करने की व्यवस्था नहीं बनाई। जिससे वह सूक्ष्म बोलकर वापस लौट गए। अपने छोटे से संबोधन में शमी ने केवल इतना कहा कि मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यूथ टैलेंट को गेम्स और अपने प्रति लॉयल होना पड़ेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें