Nainital NewsHighlight

विधायक बोले केवल कागजों में हो रहा विकास, सरकार पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 713 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। जिसे लेकर अब हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। इसके साथ ही धामी सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

केवल कागजों में हो रहा विकास : सुमित हृदयेश

सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सरकार केवल कागजी घोषणाएं करती है। धरातल में विकास से इनका दूर-दूर तक कोई लेनादेना नहीं है। विधायक ने कहा हल्द्वानी शहर की सड़क खस्ताहाल है। आईएसबीटी और जू का कुछ पता नहीं है।

सरकार पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

हृदयेश ने कहा सरकार केवल जनता को बरगलाने और गुमराह करने का काम कर रही है। विकास कार्य कैसे किए जाते हैं यह स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने बताया है। खस्ताहाल सड़कों के कारण नैनीताल में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। फिलहाल सरकार केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें