Uttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम चोरी मामला: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े लखपत बुटोला, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विधायक लखपत बुटोला प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने राज्य सरकार और श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) पर गंभीर आरोप लगाए। अपनी बात रखते हुए इस दौरान वो काफी भावुक भी हो गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

बदरीनाथ धाम चोरी मामला: लखपत बुटोला ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक लखपत बुटोला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बदरीनाथ धाम पहुंचकर लोगों से बातचीत कर उन्हें पता चला कि मामला काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सिर्फ चोरी या भ्रष्टाचार से जोड़ना नहीं, बल्कि ये हमारी आस्था से जुड़ा मामला है।

सरकार की शह पर चल रहा पूरा रैकेट

सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की शह पर पूरा रैकेट चलाया जा रहा है। एक छोटे कर्मचारी को निलंबित किया गया। लेकिन सवाल ये है कि क्या छोटा कर्मचारी इतना बड़ा भ्रष्टाचार कर सकता है? इसमें सरकार का हाथ है।

वीआईपी दर्शन के नाम पर भी श्रद्धालुओं से लूट

उन्होंने आरोप लगाया कि बदरीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर भी श्रद्धालुओं से लूट हो रही है। उन्होंने दावा किया कि बीकेटीसी के अध्यक्ष यमकेश्वर से चुनाव की तैयारी कर रहे है। यहीं कारण है कि पैसा चोरी किया गया।

सीएम पर डाली जवाबदेही

उन्होंने आगे कहा कि चोर तुम्हारे और सरकार का साया,कानून भी तुम्हारा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर उन्होंने पूरी जवाबदेही डालते हुए कहा कि उन्हें सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है।

विधायक लखपत बुटोला हुए भावुक

विधायक ने पर्यटन मंत्री और बीकेटीसी अध्यक्ष से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बीकेटीसी में मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) होने के बावजूद रुद्रप्रयाग से विक्रम कपरवाण की पत्नी को उपाध्यक्ष बनाया गया, जिस पर भी सवाल उठने चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक लखपत बुटोला भावुक हो गए और बदरीनाथ धाम की गरिमा तथा श्रद्धालुओं की आस्था का जिक्र करते हुए रो पड़े।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें