Dehradun NewsHighlight

वायरल हो रही इंटरनेट सेवा बाधित होने की भ्रामक खबर, पुलिस करेगी कार्रवाई

राजधानी देहरादून में आगामी आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होने जा रहा है। इस बीच देहरादून में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की भ्रामक खबरें वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इंटरनेट सेवा बाधित होने की खबर

वायरल खबरों में कहा जा रहा है कि गोलबल समिट के दौरान आगामी दस दिसंबर तक देहरादून में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट कर इस तरह की खबरों को भ्रामक बताया है। इसके साथ ही जनता से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इस तरह के मैसेज भ्रामक हैं। इन्वेस्टर समिट के दौरान कोई भी टेलीकॉम कंपनी की सेवाएं बाधित नहीं कर रही हैं। पुलिस की ओर से इस तरह की भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें