UttarakhandBig NewsDehradun News

पहचान छुपाकर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, सच सामने आने पर बनाया धर्मान्तरण का दबाव, मुकदमा दर्ज

देहरादून से लव-जिहाद का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने पर युवक युवती पर धर्मान्तरण कर निकाह का दबाव बनाने लगा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धार्मिक पहचान छुपाकर की दोस्ती

जानकारी के मुताबिक एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छुपाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। इस दौरान उसकी पहचान समीर निवासी नेहरू कॉलोनी से हुई। युवती ने बताया कि युवक खुद को हिन्दू बताकर दो माह पहले उसे शादी का झांसा देकर हरिद्वार ले गया।

सच्चाई सामने आने पर की युवती संग मारपीट

पीड़िता युवक की बातों में आकर युवक के साथ हरिद्वार के बाबर कॉलोनी चली गई। युवती ने बताया कि हरिद्वार पहुंचकर उसे युवक कि धार्मिक पहचान के बारे में पता चला। युवक का असली नाम सावेज था। पीड़िता ने बताया कि सच्चाई मालूम होने के बाद उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी।

अश्लील वीडियो बनाकर बनाया धर्मान्तरण का दबाव

हरिद्वार ले जाकर आरोपी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान युवती ने युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। युवती ने बताया किसी तरह वो अपनी जान बचाकर वहां से निकली।

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी सावेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही साबित होने के बाद युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें