करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष पर की थी बदमाशों ने फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के जीएमएस रोड पर करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष पर फायर झोंकने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
बदमाशों ने की थी फायरिंग
बता दें मंगलवार रात करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक चौहान निवासी शिमला बाईपास जीएमएस रोड पर अपने दोस्त के साथ चश्मे की दुकान पर गए हुए थे। जैसे ही वो दुकान से बाहर निकले वहां मौजूद 10 से 15 युवकों ने उन्हें घेर लिया। अभिषेक और उनके दोस्त वहां से भागे तो युवकों ने उन पर पांच से छह फायर झोंक दिए।
सीसीटीवी से हुई युवकों की पहचान
अभिषेक चौहान ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो कुछ युवकों की पहचान हुई।
अन्य युवकों की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी वसंत विहार महादेव प्रसाद उनियाल ने बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवको की पहचान उदित अरोड़ा निवासी टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन मूल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश और कुश मलिक निवासी क्लेमेंटटाउन मूल निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।