Nainital NewsBig News

सहेली के घर से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया केस दर्ज

हल्द्वानी में अपनी सहेली के घर से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के भाई ने मामले को लेकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहेली के घर से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म

पीड़िता के भाई ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। युवक ने बताया कि आठ दिन पहले उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली के घर गयी हुई थी। वहां से लौटते समय उसे उसकी जान पहचान का सूरज नाम का एक युवक मिला। युवक उसकी बहन को झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी देकर सहेली के घर छोड़ा

पीड़िता के भाई ने बताया की आरोपी ने उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता को उसकी सहेली के घर ही छोड़ आया। पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची। युवक ने बताया की पीड़िता ने पहले तो डर की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई।लेकिन आठ दिन बाद घटना की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। जिसके बाद उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दर्ज कर ली है। मामले को लेकर नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें