Big NewsUdham Singh Nagar News

सहेली का भाई निकला दरिंदा!, 13 साल की मासूम को पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

उधम सिंह नगर से दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आ रही है। यहां रुद्रपुर में एक 13 साल की मासूम के साथ कुछ दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। वाटर पार्क जाने के बहाने नाबालिग को ये दरिंदें होटल लेकर गए। जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रुद्रपुर में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कई टीमों को गठित किया गया है। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रुद्रपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तहरीर दी है।

अपनी दोस्त के साथ वाटर पार्क जाने के लिए निकली थी नाबालिग

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला छह जुलाई की दोपहर का है। पीड़िता की मां ने बताया कि 13 साल की बेटी मोहल्ले की एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों ड़कियां मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं।

सहेली का मुहंबोला भाई निकला दरिंदा

इसी बीच वहां एक युवक बाइक से पहुंचा। युवक मॉल में काम करता है। पीड़िता की सहेली का मुंहबोला भाई है। युवक के साथ उसका चाचा भी था। युवक ने पीड़िता की सहेली को कहा कि वो पीछे से आए और 13 साल की बच्ची को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, किया गैंपरेप

आरोप है कि युवक और उसका साथी बच्ची को लालपुर में टोल प्लाजा के पास एक होटल में लेकर गए। वहां दोनों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। बेहोश होने पर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। दरिंदें यहीं नहीं रुके। उन्होंने 2 से 3 अन्य युवकों को होटल में बुलाया। उन अज्ञात युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पूरी रात बनाकर रखा बंधक

पीड़िता को पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया। सुबह होते ही 7 जुलाई को आरोपी पीड़िता को होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता सड़क पर रोती-चिल्लाती हुई एक स्थानीय दुकानदार से मदद मांगी। फोन पर मां को आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही बदहवास मां मौके पर पहुंचकर पुलिस को भी सूचित किया।

पुलिस ने क्या कहा?

पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें