Pauri Garhwal NewsBig News

DM ऑफिस के बाहर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का हल्ला-बोल, किया महारैली का ऐलान

पुरानी पेंशन देने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने अगर उनके हित में ठोस निर्णय नहीं लिया तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रर्दशनकारियों ने 14 दिसंबर को महारैली का भी ऐलान किया है।

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का हल्ला-बोल

गुरुवार को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल ने बताया कि पुरानी पेंशन देने समेत 21 सूत्री मांगों के समाधान को लेकर शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।

मांगें पूरी न होने पर निकालेंगे महारैली

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार केवल उन्हें कोरे आश्वासन दे रही है। लेकिन अब वह आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो आगामी 14 दिसंबर को वह महारैली निकालेंगे। जिसको लेकर कर्मचारियों ने तैयारियां तेज कर दी है।

ये है कर्मचारियों की मांगें

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के छह प्रतिशत पदों में से तीन प्रतिशत पदों को उच्चीकृत कर उपनिदेशक प्रशासक या प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी स्वीकृत करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजपत्रित का गजट नोटिफिकेशन जारी करने, अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था प्रदान की जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें