Rudraprayag NewsHighlight

मंत्री रेखा आर्या ने आशा नौटियाल के लिए मांगे वोट, कांग्रेस पर कसा तंज

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया. मंत्री रेखा आर्या ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया.

कांग्रेस ने किया अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल : मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जोकि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया. मंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी केवल और केवल जातियों में बांटना जानती है, उन्हें संगठित करना नहीं जानती.

हिंदू समाज को बांटना चाहती है कांग्रेस : आर्या

रेखा आर्या ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो पूर्ण रूप से सनातन के संवर्धन के लिए समर्पित है. वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस की विषैली सोच है जो हिंदू समाज को बांटने और अपने वोटबैंक को खुश करने में लगी है. आर्या बोलीं कि तुष्टिकरण के जिस घृणित मार्ग पर कांग्रेस चल रही है इसका लक्ष्य केदारनाथ धाम को ‘केदार गंज’ बनाने का है. यह दल सनातन के हर प्रतीक को समाप्त कर देना चाहता है.

कांग्रेस की सोच को पहचान चुकी है जनता : मंत्री

मंत्री ने कहा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता विवेकशील है. वो कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है. इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिलेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से एक विराट जीत दर्ज करने जा रही हैं. यह जीत भाजपा की नहीं केदारनाथ की जनता की जीत होगी. यहां पर हुए विकास की जीत होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें