Big NewsDehradun News

आवास से संबंधित निवेशकों के साथ मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने की बैठक, MOU किए गए साझा

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित निवेशकों के साथ बैठक की। इस दौरान कुछ निवेशकों द्वारा आवास विभाग से संबंधित एमओयू साझा किए गए।

निवेशकों के साथ मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने की बैठक

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने आवास से संबंधित निवेशकों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि दिनांक आठ दिसम्बर 2023 से एफआरआई, देहरादून में शुरू हो रहे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग के माध्यम से बहुत से निवेशक प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ निवेशकों द्वारा आज विधानसभा स्थित कक्ष में आवास विभाग से संबंधित एमओयू साझा किए गए हैं। कल भी कुछ एमओयू साझा किए जाएंगे।

10 हजार 500 करोड़ रूपये के MOU किए साझा

मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में लगभग 10 हजार 500 करोड़ रूपये के निवेश से संबंधित एमओयू साझा किए गए हैं। जिनमें अधिकांश की ग्राउन्डिंग भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आठ दिसबंर से प्रारम्भ होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट में अन्य निवेशक भी प्रतिभाग करेंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा निवेश से संबंधित दिये गये लक्ष्य से अधिके के एमओयू करने में आवास विभाग सफल होगा।

समिट से मिल सकता है पलायन की समस्या से निदान

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से उत्तराखण्ड का विकास होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही साथ ये समिट पलायन की समस्या के निदान में भी कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि इस इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सकेंगे।

dehradun

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें