Big NewsUdham Singh Nagar News

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लिया जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्रदेश में रामनगर में जी-20 सम्मेलन होना है। जिसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। आज रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लिया जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

आज रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शहीद भगत सिंह चौक पर महिला मोर्चा की ओर से बनाई गई रंगोली पेंटिंग का निरीक्षण भी किया।

जी-20 से ऊधम सिंह नगर और नैनीताल का हो जाएगा कायाकल्प

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जी-20 से ऊधम सिंह नगर और नैनीताल का कायाकल्प हो जाएगा। इस अवसर पर वहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष विट्टू चौहान, जिला उपाध्यक्ष कमल भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी, प्रधान प्रियंका मौजूद थे। इसके साथ ही उन्होंने गांव बन्नाखेड़ा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें