UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने जारी किया छह जिलों के लिए अलर्ट, अपडेट देख कर ही निकले घरों से बाहर

प्रदेश के कई जनपदों में शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने छह जनपदों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए आवाजाही न करने की हिदायत दी है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, उधमसिंह नगर और चंपावत जनपद में कुछ स्थानों के लिए आगामी 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली के साथ गर्जना की संभावना है।

27 अगस्त के बाद मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन अभी हमारे नजदीक है। इसके कारण लगातार बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में लाइन दूसरी ओर जाने की संभावना है। 27 अगस्त के बाद मानसून से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें