Big NewsUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का पूर्वानुमान, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पहाड़ी जिलों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी भारी बारिश से नदियां के उफान में रहने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के कुछ भागों में कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा करने की सलाह दी है.

बद्रीनाथ हाईवे बंद

वहीं चमोली में भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैय्या पुल और पातालगंगा के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन की ओर से मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें