Dehradun NewsHighlight

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण को लेकर होने वाली बैठक स्थगित, नहीं पहुंचे विपक्ष के विधायक

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित होनी थी। प्रवर समिति की इस बैठक में विपक्ष के विधायक नहीं पहुंचे। जिसके कारण प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक को स्थगित कर दिया है।

आंदोलनकारियों के आरक्षण को लेकर होने वाली बैठक स्थगित

सोमवार को राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को लेकर बैठक होनी थी। विपक्ष के विधायक बैठक में नहीं पहुंचे। जिस वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों के आरक्षण का फैसला हम मिलकर लेना चाहते हैं। इसलिए विपक्ष का बैठक में होना जरूरी था।

बैठक में नहीं पहुंचे विपक्ष के विधायक

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा विपक्ष के विधायक नहीं आए हैं। इसलिए बैठक बाद में आयोजित होगी। बता दें विधानसभा सत्र के दौरान राज्य आंदोनलकारियों का आरक्षण बिल पेश किया गया था। लेकिन कुछ संशोधन होने के चलते बिल को सर्वसम्मति से प्रवर समिति को भेज दिया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें