Dehradun NewsBig News

MDDA ने चलाया ISBT में स्वच्छता अभियान, रोडवेज के कार्यालय से मिला खाली शराब की बोतलों का ढेर

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एमडीडीए की ओर से भी आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रोडवेज यूनियन के ऑफिस से शराब की खाली बोतलों का ढेर मिला। जिस पर एमडीडीए के वीसी ने नाराजगी जाहिर की है।

कार्यालय से मिला खाली शराब की बोतलों का ढेर

रविवार को एमडीडीए की ओर से वीसी बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में राजधानी देहरादून के आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रोडवेज कार्यालय के अंदर से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। अभियान के दौरान परिवहन निगम के यूनियन कार्यालय से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई।

MDDA के VC ने जताई नाराजगी

रोडवेज के कार्यालय से शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर मौके पर मौजूद एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने खासी नाराजगी जताई है। इस दौरान बंशीधर तिवारी ने परिवहन निगम को शिकायती पत्र भेजने की बात भी कही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें