Dehradun NewsBig News
मेयर ने की राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

देहरादून के मेयर उनियाल गामा ने राज्य अन्दिलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा की है। मेयर गामा ने कहा कि एक महीने के भीतर इसका प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व. सुशीला बलूनी की 84वीं जयंती मातृशक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सुनील उनियाल गामा ने राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा की।
सुशीला बलूनी के नाम पर रखा जाएगा नाम
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान होना चाहिए। कचहरी मार्ग अथवा नेशविला रोड का नाम सुशीला बलूनी के नाम पर करने व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की भी पूरी कोशिश की जाएगी। जिसका प्रस्ताव भी निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।