UttarakhandBig NewsTehri News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, पांच का रेस्क्यू, तीन की मौके पर मौत, अन्य की तलाश जारी

सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही मैक्स हादसे का शिकार हो गई। हादसा थाना मुनि की रेती के समीप हुआ। मैक्स में 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तीन की मौके पर मौत हो गई है। जबकि पांच लोगों को खाई से बाहर निकाल दिया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।

देर रात का बताया जा रहा हादसा

हादसा शनिवार रात का बताया जा रहा है। थाना मुनि की रेती चौकी ब्यासी पर हादसे की सूचना मिली थी कि मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल के समीप होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग में अनियंत्रित होकर नदी की ओर खाई में जा गिरी। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरे यात्रियों का रेस्क्यू शुरू किया।

तीन यात्रियों की मौके पर मौत

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पांच लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकल दिया गया है। जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य की तलाश जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया गया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे तक मैक्स गाड़ी में ही बैठे थे।

पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अनियंत्रित हुई कार

यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सभी लोग तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहुंचे। तभी अचानक बारिश शुरू हुई और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी।

घायलों का विवरण

  • आकाश (22) पुत्र तेज सिंह
  • रवि सिंह (25) निवासी हैदराबाद
  • बिजेंदर (46) पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली
  • प्रदीप कुमार (27) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर पंजाब
  • रोशन कुमार (25) पुत्र सुबोध निवासी नालंदा बिहार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें