Big NewsUttarakhand

मथुरा दत्त जोशी ने थामा भाजपा का दामन, बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती भी BJP में हुए शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही पूर्व दर्जाधारी मंत्री बिट्टू कर्नाटक के साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

मथुरा दत्त जोशी ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी का पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई। बता दें कि आज सुबह ही मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। मथुरा दत्त जोशी उनकी पत्नी को टिकट ना मिलने से नाराज थे।

बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती भी BJP में हुए शामिल

मथुरा दत्त जोशी के साथ ही पूर्व दर्जाधारी मंत्री बिट्टू कर्नाटक और पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़ व पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि पूर्व दर्जाधारी मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने एक जनवरी को कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button