HighlightPoliticsUttarakhand Congress

मथुरा दत्त जोशी को पार्टी से कर दिया निष्कासित, लेकिन कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अभी भी एडमिन

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। लेकिन अभी भी वो कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिन बने हुए हैं।

मथुरा दत्त जोशी को पार्टी से कर दिया निष्कासित

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी शनिवार सुबह ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब कांग्रेस ने उन्हें नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गम्भीर आरोप लगाने और पार्टी की नीतियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने और मीडिया में की गई अनर्गल बयानबाजी के चलते पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अभी भी एडमिन मथुरा दत्त जोशी

मथुरा दत्त जोशी को कांग्रेस ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित तो कर दिया है लेकिन अभी भी वो कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में है। इस ग्रुप में वो अभी भी एडमिन हैं। जबकि मथुरा दत्त जोशी के बीजेपी ज्वाइन करने की खबरें भी तैर रही हैं। जिसके बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें