Mastiii 4 OTT Release: ओटीटी पर आ रही ‘मस्ती 4’!, जानें कब और कहां होगा रिलीज?

Mastiii 4 OTT Release: हाल ही में ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। हालांकि वो दर्शकों को लुभाने में नाकान रहा। लेकिन अब रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी वाली फिल्म मस्ती 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। चलिए इस फिल्म की डिजिटल प्लेटफॉर्म रिलीज की डेट जान लेते है।
ओटीटी पर आ रही ‘मस्ती 4’! Mastiii 4 OTT Release ZEE 5
थिएटर्स के बाद ‘मस्ती 4’ के लिए फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये फिल्म Zee5 पर रिलीज की जा रही है। 16 जनवरी, 2026 से दर्शक अपने घर बैठे इसे स्ट्रीम कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको जी5 का सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा। सब्सक्रिप्शन वाले लोग फ्री में इस फिल्म को एंजॉय कर सकते है।
जानें कब और कहां होगा रिलीज?
इस फिल्म को मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, नरगिस फाखरी, रूही सिंह, श्रेया शर्मा, शाद रंधावा, नतालिया जानोसजेक, तारा सुमनेर, एलनाज नोरौजी आदि स्टार्स अभिनय करते नजर आएंगे।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
बताते चलें कि फिल्म 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। एडल्ट कॉमेडी इस फिल्म का दर्शकों पर जादू नहीं चल पाया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.14 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ के आसपास था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। कमाई का आधा भी वसूल नहीं पाई।