Dehradun NewsHighlight
अपार्टमेंट में अचानक लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

देहरादून के सहस्त्रधारा में स्थित पैसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट में सुबह तड़के अचानक आग लग गई। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
अपार्टमेंट में अचानक लगी भीषण आग
घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना रायपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। सहस्त्रधारा में स्थित पैसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों की हो रही जांच
गनीमत रही हादसे के दौरान अपार्टमेंट में कोई मौजूद नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अभी तक जान माल की घटना का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।