Dehradun NewsHighlight

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

राजधानी देहरादून में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। बता दें इस फैक्ट्री में बीते हफ्ते पहले ही आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। दोबारा फैक्ट्री से आग लगने से हड़कंप मच गया।

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग

मंगलवार को एक बार फिर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से हुए नुकसान का फिलहाल आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

बड़ा हादसा होने से टला

पूरा मामला क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र का है। गनीमत रही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पटाखा फैक्ट्री में लगी आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें