UttarakhandDehradun NewsHighlight

शहीदों के मंदिर का होगा सैन्य धाम में निर्माण, तय समय पर कार्य खत्म करने के दिए निर्देश

सैन्यधाम में आगामी तीन जुलाई से अमर जवान ज्योति के निर्माण का काम शुरू हो रहा है। इसके लिए 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी लायी गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के निरिक्षण के दौरान ये बात कही।

तय समय पर कार्य खत्म करने के दिए निर्देश

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के कार्य को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद ही सैन्यधाम का निर्माण कराया जा रहा है।

इन शहीदों के मंदिर का होगा सैन्य धाम में निर्माण

भारतीय सेना में पूजे जाने वाले अमर सैनिक बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह के मंदिर भी सैन्यधाम में बनाए जा रहे हैं। इसी तरह सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम बनने के बाद जिस तरह चारों धामों के दर्शन के लिए लोग आते हैं। उसी तरह सैन्यधाम को देखने के लिए भी यहां लोग पहुंचेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें